34.5 C
Jabalpur
October 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 मारुति वैन जब्त



जबलपुर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर यातायात पुलिस ने बुधवार सुबह विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान निजी वाहनों से नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों को ले जाते हुए 46 मारुति वैन को पकड़ा गया। कार्रवाई मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 और क्रमांक-2 के आसपास के क्षेत्रों में की गई।
सुबह करीब 6.30 बजे से शुरू हुए अभियान में यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने उन स्थानों पर जांच की, जहां से बच्चों को लेकर निजी मारुति वैन स्कूलों की ओर पहुंचती हैं। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज और बच्चों के परिवहन से जुड़े नियमों का पालन देखा गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 46 वाहनों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वाहन चालकों और मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग बंद करें और परिवहन कार्यालय से संपर्क कर सभी जरूरी कानूनी दस्तावेज एवं औपचारिकताएं पूरी करें। पुलिस ने कहा कि दस्तावेज और निर्धारित नियम पूरे होने के बाद ही बच्चों को इन वाहनों से परिवहन किया जाए।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान में डीएसपी, मालवीय चौक और गढ़ा क्षेत्र की यातायात टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

अन्य ख़बरें

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर को ‘नो-हॉकिंग, नो-वेंडिंग जोन’ घोषित किया

Newsdesk

वरिष्ठ पत्रकार परितोष वर्मा को महाकौशल पत्रकारिता पुरस्कार

Newsdesk

गढ़ा फाटक हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसपी कार्यालय घेरा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading