‘
भजनों की रसधार में झूमे श्रद्धालु
जबलपुर। ‘यारों की यारियाँ परिवार’ द्वारा कचनार क्लब, विजयनगर में भव्य ‘माता की चौकी’ एवं धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर माँ जगदंबा के दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
समिति के सदस्य दीपक मंगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन और माँ भगवती की पावन ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत ख्यातिप्राप्त भजन गायक श्री नयन राजेश कपूर ने सुमधुर देवी गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। “चलो बुलावा आया है” और “मेरी माँ के बराबर कोई नहीं” जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। भजनों के साथ-साथ प्रस्तुत सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जनप्रतिनिधि और गणमान्य जन रहे उपस्थित
इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक हस्तियों ने सहभागिता की। मुख्य रूप से विधायक श्री अभिलाष पांडेय, जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के अध्यक्ष श्री संदीप जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू / भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, कमलेश अग्रवाल, संदीप रजक, शरद अग्रवाल, मनीष जैन, नरेश चौधरी एवं भरत कुम्भारे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने माँ जगदंबा की आरती कर शहर की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजन समिति की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के दीपक मंगलानी, कमल चिमनानी, अजीत सचदेव, राज तोलानी, वीरेंद्र ज्ञानचंदानी, लालू गिदवानी, विक्की मंछानी, विनय अग्रवाल, सनी बारानी, विनय मिनोचा, दिनेश छाबड़ा, सन्नी सावलानी, अनिल साधवानी, संजय गावरी एवं अचल भाटिया सहित ‘यारों की यारियाँ परिवार’ के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में महाआरती उपरांत उपस्थित जनसमूह में माता का पावन प्रसाद वितरित किया गया।


