23.7 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिले की आठों विधानसभा में निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा

’
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर यात्रा को किया रवाना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया संबोधन
जबलपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सिविक सेंटर से लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मशाल प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आठों विधानसभा क्षेत्रों के लिए यात्रा वाहनों को रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने अपने स्कूल जीवन से लेकर प्रधानमंत्री पद तक के सफर और जनसेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विकास कार्यों से संबंधित विकास पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी ‘इंदु’, डॉ. अभिलाष पांडे, नीरज सिंह और संतोष बरकड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसके अलावा अश्वनी परांजपे, आलोक संजर, संदीप रजक, श्रीकान्त साहू, डॉ. वाणी अहलुवालिया, पूर्व महापौर प्रभात साहू, पंकज दुबे, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, राजेश दाहिया, रुपेश पटेल और कृष्णशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading