23.7 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

घंटाघर में किसानों ने संभाला मोर्चा, रातभर धरना जारी रखने का ऐलान



गक्कड़ भर्ता बनाने की तैयारियां, मांग नहीं मानी तो डटे रहेंगे
जबलपुर। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर घंटाघर चौक पर बुधवार को करणी सेवा के नेतृत्व में शुरू हुआ धरना देर शाम तक प्रदर्शन में बदल गया। जिले की अलग-अलग तहसीलों से पहुंचे किसान संगठनों के कार्यकर्ता घंटाघर चौक पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारियों ने अब रातभर धरना जारी रखने का ऐलान किया है।
धरना स्थल पर रातभर रुकने की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। किसानों के लिए घंटाघर चौक पर गक्कड़ भर्ता बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे आंदोलनकारियों के देर रात तक मौके पर मौजूद रहने की संभावना है।
इसी बीच धरना स्थल पर किसानों और करणी सेवा के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के बाद आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया।
प्रदर्शन के चलते घंटाघर चौक की एक सड़क को बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था संभाल रहे हैं।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading