सी टाईम्स सिवनी- हरसूद, जिला खंडवा रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, शौर्य एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को समर्पित ‘रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका’ की प्रभावशाली प्रस्तुति 04 अक्टूबर 2026 को हरसूद, जिला खंडवा में आयोजित की गई यह प्रस्तुति अभिनव प्रयास फाउंडेशन के कलाकारों द्वारा आशीष पटेल के निर्देशन में प्रस्तुत की गई। नृत्य, अभिनय, संगीत एवं मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से रानी दुर्गावती के जीवन, वीरता और संघर्ष को दर्शकों के समक्ष जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्रस्तुति में रानी दुर्गावती के व्यक्तित्व एवं उनके ऐतिहासिक योगदान को केंद्र में रखते हुए भारतीय संस्कृति, वीरता और गौरव की भावना को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया गया। कलाकारों के अभिनय, नृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को प्रभावित किया अभिनव प्रयास फाउंडेशन कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा युवाओं और कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से निरंतर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों का आयोजन कर रहा है। फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से ऐतिहासिक एवं लोक-सांस्कृतिक विषयों को मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।


