23.7 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आत्मरक्षा के गुर सीख सशक्त बन रहीं कुरई की बेटियां


_‘अपराजिता’ अभियान के तहत मास्टर निकेश पदमाकर दे रहे 15 दिवसीय प्रशिक्षण_सी टाइम्स कुरई – बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विकासखंड कुरई में ‘अपराजिता कार्यक्रम’ के तहत 15 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खेल और युवा कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट्स की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया जा रहा है। बालिकाएं नियमित रूप से प्रशिक्षण सत्र में भाग लेकर विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार करना है।

प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों के साथ सतर्कता, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती के महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण में शामिल बालिकाओं को प्रतिदिन बिस्किट का वितरण भी किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का संचालन मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट मास्टर निकेश पदमाकर द्वारा किया जा रहा है। वे इंटरनेशनल जज एवं रेफरी (WAKO) तथा नेशनल सर्टिफाइड किकबॉक्सिंग कोच हैं। मास्टर निकेश पदमाकर मध्यप्रदेश के प्रथम थाई बॉक्सिंग ब्लैक बेल्ट होने के साथ 4th डान कराटे एवं 4th डान किकबॉक्सिंग हैं। उनके मार्गदर्शन में बालिकाओं को आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट्स की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

‘अपराजिता’ अभियान के माध्यम से बालिकाओं को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, जागरूकता और आत्मनिर्भरता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सशक्त बेटी, सुरक्षित बेटी’ की भावना के साथ संचालित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading