*
उमरिया- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं कांग्रेस नेता माननीय राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR को झूठा और राजनीतिक द्वेष से की गई कार्रवाई बताते हुए NSUI जिला उमरिया द्वारा स्टेशन चौराहा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए FIR वापस लेने और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। NSUI जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट और अधिकारों से जुड़े सवाल उठाना अपराध नहीं है। हमारे नेता आदरणीय राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दर्ज FIR को NSUI झूठी और आवाज दबाने की कोशिश मानती है। उन्होंने कहा कि जब तक FIR वापस नहीं ली जाती और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, राहुल-प्रियंका पर दर्ज FIR वापस लो,वोट की चोरी बंद करो सहित जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नसरीन बानो, कृष्ण कांत तिवारी NSUI उपाध्यक्ष, रोहनी श्याम जिला सचिव, रचना यादव सचिव, अनुज वर्मा कॉलेज अध्यक्ष , सुमित साहू, अनुराग तिवारी, रोहित कोल अर्पिता बैग आस्था साथी अर्चना नामदेव कशिश भट्ट दुर्गा राय माही रजक मीनाक्षी सपना रविदास नंदिनी मीना गंगोत्री सिंह सपना नैना बैगा प्रियंका खुशबू मुस्कान शोभा माधुरी नीता सिंह प्रतिभा संध्या प्रतिभा सत्यवती सीमा श्रेया अजय विश्वकर्मा सुलेमान खान अक्षत चौधरी शिवांश यादव रवि सिंह महेंद्र शिवम बलराम चंद्रभान आदि भारी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


