23.7 C
Jabalpur
October 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा


स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नियमित शिविर लगाने प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद ने एएनएम से किया आग्रह
अनूपपुर। शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर बस्ती में 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृषि दिवस के अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। दवा खिलाने से पूर्व छात्राओं की आयु एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी का ध्यान रखा गया। छात्राओं को दवा भोजन के बाद चबाकर सेवन करने की सलाह दी गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित एएनएम से आग्रह किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निश्चित समय अंतराल पर विद्यालय की छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए, ताकि किसी भी स्वास्थ्य समस्या की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार कराया जा सके।
प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बच्चों की नियमित पढ़ाई और सर्वांगीण विकास का आधार है। यदि छात्राएं स्वस्थ रहेंगी तो वे नियमित रूप से विद्यालय आकर अध्ययन का लाभ उठा सकेंगी। विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता गतिविधियां बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
दवा सेवन के बाद छात्राओं ने सहज महसूस किया तथा किसी भी छात्रा द्वारा असहजता की शिकायत नहीं की गई। विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता बताई।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चार मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading