21.3 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बालाघाट की दीनू बोपचे ने हासिल किया द्वितीय स्थान



मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर किया सम्मानित, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन भी सम्मानित
बालाघाट 06 अक्‍टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में बालाघाट जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 6 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालाघाट की छात्रा कुमारी दीनू बोपचे ने चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन “मेरे सपनों का भारत” विषय पर किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक अभिव्यक्ति की सराहना की।

चित्रकला प्रतियोगिता में बालाघाट जिले से पांच विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ददिया की कुमारी दीनू बोपचे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोलेवर्डी की कुमारी प्रीति डहरवाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिरोड़ी की कुमारी प्रतीक्षा मर्सकोले, शासकीय हाईस्कूल देवगांव की कुमारी दुर्गा दोनगड़े तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनसुआ की कुमारी वेदांशी कुशरे शामिल रहीं।

इसी प्रकार राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी की कुमारी तनवी बोपचे ने बालाघाट जिले का प्रतिनिधित्व किया। विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर जिले की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी भी हुईं सम्मानित

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बालाघाट जिले में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के उत्कृष्ट आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। जिले की छात्रा द्वारा राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने तथा जिला शिक्षा विभाग को आयोजन के लिए सम्मान मिलने से जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का वातावरण है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से रचनात्मक एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें

*ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी पर दर्ज FIR के विरोध में NSUI उमरिया का जोरदार प्रदर्शन

Newsdesk

सड़क पर खडे ट्रक के पीछे घुसा बाइक सवार, इलाज के दौरान मौत

Newsdesk

राष्ट्रीय कृषि दिवस पर छात्राओं को खिलाई गई अल्बेंडाजोल की दवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading