26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आयुष्मान भारत योजना से 10 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन

मुंबई में हुई हृदय की सफल सर्जरी
जबलपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत जबलपुर के हृदय रोग से पीड़ित 10 वर्षीय बालक को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से नया जीवन मिला है। नारायणा हृदयालय, मुंबई में 3 अक्टूबर 2026 को बालक की सफल सर्जरी निःशुल्क की गई। उपचार के बाद बालक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुभाष शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी बालक की स्वास्थ्य जांच के दौरान हृदय रोग का पता चला। शहरी स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान के मार्गदर्शन में आरबीएसके टीम के डॉ. सौरभ चौरसिया एवं डॉ. अंजुम अख्तर ने परीक्षण के दौरान बीमारी की पहचान की और इसकी जानकारी जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला को दी।
इसके बाद जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से बालक की जांच कराई गई। मामले को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक निर्देश मिलने पर आरबीएसके के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान और जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बालक का पंजीयन कराया। परिजनों की सहमति के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए नारायणा हृदयालय, मुंबई रेफर किया गया।
अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बालक की सफल सर्जरी की। योजना के माध्यम से निःशुल्क उपचार मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली।
बालक के परिजनों ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, सिविल सर्जन, आरबीएसके एवं एनएचएम के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित मुंबई के नारायणा हृदयालय की चिकित्सकीय टीम का आभार जताया। यह मामला राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading