26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्यार्थियों को मिलेगा मृदा परीक्षण का प्रशिक्षण

पीएम श्री विद्यालयों में चलेगा स्कूल सॉइल हेल्थ प्रोग्राम
जबलपुर। जिले के पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा स्कूल सॉइल हेल्थ प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को मृदा परीक्षण का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के संचालन को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में कृषि अधिकारियों एवं पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें कृषि विभाग के नोडल अधिकारियों ने शिक्षकों को खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र करने की सही विधि का प्रशिक्षण दिया।
बैठक में बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित इस्तेमाल से मिट्टी की उपजाऊ क्षमता घट रही है। इससे भूजल प्रदूषण और खाद्य श्रृंखला पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए उर्वरकों का संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण जरूरी है।
कार्यक्रम के तहत कक्षा आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों का चयन कर पंजीयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी मिट्टी के नमूने एकत्र करेंगे और उन्हें खेतों का भ्रमण कराकर मृदा स्वास्थ्य की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।
बैठक में उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे, जिला नोडल अधिकारी अमित कुमार पांडे सहित पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading