26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने 9 अक्टूबर को भी लगेंगे विशेष शिविर



जिले के सभी 2,331 मतदान केंद्रों पर चल रही प्रक्रिया, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मिलेगा मौका
जबलपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगाए जा रहे विशेष शिविर 9 अक्टूबर को भी जारी रहेंगे। इन शिविरों का उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और ऐसे नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है, जिनके नाम किसी कारणवश अब तक दर्ज नहीं हो सके हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विंकी सिंहमारे ने बताया कि जिले के सभी 2 हजार 331 मतदान केंद्रों पर 7 से 9 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि शिविरों में फार्म-6 भरवाकर उन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं अथवा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं।
इसके अलावा ऐसे नागरिक भी इन शिविरों का लाभ उठा सकते हैं, जिनके नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट गए हैं या विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची से विलोपित हो गए हैं। ऐसे पात्र नागरिक संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर फार्म-6 भर सकते हैं और मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शीर्षक को अधिक आकर्षक बनाएं

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading