26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फूटाताल तालाब में मत्स्य समिति के कार्यों का किया निरीक्षण

जबलपुर। संयुक्त संचालक मत्स्योद्योग गिरीश मेश्राम ने फूटाताल तालाब का भ्रमण कर मछुआ मजदूर सहकारी समिति द्वारा किए जा रहे मत्स्य पालन एवं उत्पादन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति के सदस्यों से तालाब में मत्स्य बीज संचयन, मछली उत्पादन, मत्स्य आहार, मछली पकड़ने और विक्रय व्यवस्था की जानकारी ली।

श्री मेश्राम ने तालाब के जलक्षेत्र और उपलब्ध मत्स्य संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर समिति सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से मत्स्य पालन करने, तालाब की स्वच्छता व जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा उत्पादन बढ़ाकर समिति सदस्यों की आय में वृद्धि करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने सहायक संचालक मत्स्योद्योग को विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र मछुआरों और समिति सदस्यों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक मत्स्योद्योग राजा राज तिलक धुर्वे, मत्स्य निरीक्षक सुनीता ढोके तथा समिति के सदस्य हरिओम, अवधेश, अज्जू, लक्ष्मण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading