26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में बिजुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन


काली पट्टी बांधकर निकाला जुलूस, हनुमान मंदिर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन
बिजुरी। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के धरना-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजुरी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिजुरी के अध्यक्ष जय कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिजुरी बाजार क्षेत्र में काली पट्टी बांधकर विरोध मार्च निकाला। इसके बाद हनुमान मंदिर चौक पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया गया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हरीश मोटवानी, जिला महासचिव विनय शुक्ला, जिला सचिव अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब आलम, वरिष्ठ नेता अरुणेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता जावेद अख्तर, वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनवार, पार्षद विमला पटेल, नगर अध्यक्ष मन्नान शाह, मंडलम अध्यक्ष थानगांव शिवम दुबेदी, मंडलम अध्यक्ष कपिलधारा गणेश मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष कटकोना देवशरण साहू, मंडलम अध्यक्ष बिजुरी आकिब जावेद, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शुक्ला, ब्लॉक पदाधिकारी राघवेंद्र चक्रवर्ती, लेखराम भैना, मंथन शर्मा, लल्लू प्रसाद चंद्रा, इस्तियाक अहमद, सरस्वती पाव, राजभान सिंह, लखन चौधरी, संदीप तिवारी, सुनीता केवट, पटेल कोल, रियाज भाई, रवि चौधरी, विक्कू ठाकुर, शिव कुमार साहू, अमित चौधरी एवं अंकित चौधरी सहित ब्लॉक, नगर और मंडलम कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का सम्मान किए जाने की मांग की।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading