26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोविंदगंज रामलीला की राम बारात आज



जुलूस मार्ग में उत्साह, निवाड़गंज में बनेगा जनवासा
जबलपुर। गोविंदगंज रामलीला की 162वीं  श्रीराम बारात आज शुक्रवार शाम धूमधाम और श्रद्धामय वातावरण में निकाली जाएगी। अध्यक्ष पं. अनिल तिवारी ने बताया कि श्रीरामबारात शायं सात बजे रामलीला प्रांगण से प्रारंभ होगी। उत्तर मध्य के विधायक अभिलाष पांडे सहित नगर के जनप्रतिनिधि और विशिष्ठजन भगवान की पूजन-अर्चन कर बारात में शामिल होंगे। बारात में गुरुवर विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण, महाराज दशरथ के साथ भरत-शत्रुघन सहित कई धर्ममयी झांकि यां शामिल होंगी। बारात रामलीला भवन से गुड़हाई, कोतवाली, कमानिया, फुहारा, बड़े महावीर, पांडे चौक, बल्देवबाग, चेरीताल, गोपालबाग, दमोह नाका होते हुए वापस रामलीला प्रांगण में संपन्न होगी।

निवाड़गंज में जनवासा-

श्री तिवारी ने बताया कि परंपरा अनुसार पंचकोषी मंदिर निवाड़गंज में भगवान की बारात का जनवासा रहेगा। यहां की व्यवस्था नगर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, संजय गोस्वामी सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा की जाएगी। जनवासे में दूल्हा बने श्रीराम सहित चारों भाइयों और अन्य बारातियों का स्वागत किया जाएगा। श्री तिवारी ने बताया कि बारात का रास्ते भर स्वागत होगा। उन्होंने यात्रा मार्ग के समस्त प्रतिष्ठान, आसाव में तोरण द्वार लगा प्रभु की अगवानी करने की अपील की है।

धनुष टूटते ही उत्सव-

इससे पूर्व गुरुशुक्रवार की रात भगवान ने शिव धनुष का भंजन कर जनकजी का संपात हरा। फलस्वरूप माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डाली। रामलीला में आज जनक के रूप में सौरभ पटेरया, रावण के रूप में पवन पांडे, बाणासुर के रूप में मोनू चौबे, परशुराम के रूप में पलाश पाठक ने शानदार अभिनय किया। लक्ष्मण जी के अभिनय कर्ता मानस पांडे ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading