26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिनेश सिंह चंदेल सम्मानित


अनूपपुर। मदिरा निषेध दिवस के समापन अवसर पर 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखंड जैतहरी के ब्लॉक समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, स्टेट रेफरी वॉलीबाल एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के मास्टर ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त तथा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग कृष्ण कुमार सोनी सहित अन्य अतिथियों ने दिनेश कुमार सिंह चंदेल को नशा मुक्ति अभियान के तहत उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
दिनेश सिंह चंदेल द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने तथा नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उनके सम्मानित होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगन्नाथ मरकाम, जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद बिंदेश्वरी पांडे एवं अमित शुक्ला, सचिव एवं जिला खेल प्रशिक्षक रामचंद्र यादव सहित जिला वॉलीबाल संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा विभाग के कोमलकांत साहू, मिथिलेश सिंह नेताम, खेलन प्रसाद कोल, पूरन सिंह, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार उरमलिया, पूर्व सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत जैतहरी देवेंद्र सिंह ‘बब्बू दादा’ सहित जिले के खेल प्रेमियों ने भी दिनेश सिंह चंदेल को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दिनेश सिंह चंदेल इसी तरह नशा मुक्ति के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहें। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में समाज और जिले के लोग उनके साथ हैं।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading