26.5 C
Jabalpur
October 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिटीज 2.0 जबलपुर के विकास को देगा नई दिशा: महापौर



फ्रांस से आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित विभिन्न परियोजनाओं पर हुआ प्रस्तुतीकरण
जबलपुर। सिटीज 2.0 कार्यक्रम के तहत होटल नर्मदा जैक्शन में फ्रांस से आए प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी में शहर के विकास, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण एवं चर्चा हुई। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि जबलपुर तेजी से विकसित हो रहा है और सिटीज 2.0 के तहत मिलने वाला निवेश शहर के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण कचरे से ईंट और पेवर ब्लॉक, मंदिरों के फूलों से रंग एवं अगरबत्ती तथा प्लास्टिक के पुनर्चक्रण का कार्य किया जा रहा है। गार्डन वेस्ट से भी उपयोगी उत्पाद बनाए जा रहे हैं। नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए शहर में आठ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था है।
महापौर ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पिछले नौ माह में करीब 30 हजार हितग्राहियों को 31 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने की जानकारी दी। इस वर्ष 42 हजार से अधिक लोगों को लाभ दिलाने का लक्ष्य है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्वच्छ ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए परियोजना में प्रशासन के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। नगर निगम आयुक्त ने सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही।
प्रस्तुतीकरण में करीब 100 टन प्रतिदिन क्षमता का सीबीजी प्लांट, दो नए मशीनीकृत ट्रांसफर स्टेशन, 75 टन प्रतिदिन क्षमता का सीएंडडी वेस्ट प्लांट, नए सीएनजी कचरा वाहन, सेंसर-सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली, एमआरएफ सेंटर और एसटीपी ऑटोमेशन सहित विभिन्न प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading