26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टीबी उन्मूलन के लिए जबलपुर में JOSH टीमों का शुभारंभ



265 टीबी मुक्त पंचायतों को किया गया सम्मानित, NCC और युवा स्वयंसेवक भी अभियान से जुड़ेंगे
जबलपुर। टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को लेकर जबलपुर में गुरुवार को जोश (Joint Squad for Health) टीमों का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जेपी नड्डा के नेतृत्व में नई दिल्ली के भारत मंडपम से आयोजित राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया।
कार्यक्रम कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. संतोष सिंह ठाकुर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमिता जैन, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, अस्पताल प्रबंधक अरुण शाह, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. अमजद खान सहित जनपद सीईओ, बीएमओ, बीपीएम, एनसीसी कैडेट्स, माय भारत वॉलिंटियर्स और टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।
जिले के विभिन्न टीबी यूनिट, शहरी और विकासखंड क्षेत्रों में एनसीसी, स्कूल शिक्षा विभाग तथा युवा विभाग के समन्वय से जोश अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य टीबी की पहचान, जांच, उपचार और जागरूकता को मजबूत करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जनभागीदारी बढ़ाना है।
कार्यक्रम में जिले की 265 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। इन पंचायतों को भारत सरकार के निर्धारित मापदंडों के अनुसार गोल्ड, रजत और कांस्य श्रेणी में टीबी मुक्त घोषित किया गया। पंचायतों के सम्मान के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र संबंधित जनपद सीईओ और बीएमओ को वितरित किए गए।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading