22.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

त्योहारों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं: कलेक्टर



आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न
जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांति व्यवस्था, यातायात, जुलूस मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा, प्रकाश, चिकित्सा एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. आयुष जाखड़, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शांति समिति की बैठक आयोजित करने तथा समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर संधारित कर समन्वय व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति समितियों में वरिष्ठ सदस्यों के साथ सक्रिय युवाओं को भी शामिल किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बेहतर समन्वय हो सके।

उन्होंने ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, जुलूस एवं विसर्जन मार्गों का पहले से निरीक्षण कर यातायात डायवर्शन एवं भीड़भाड़ वाले दिनों में रात्रि के समय वन-वे व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था के लिए पहले से योजना तैयार रहे, ताकि त्योहारों के दौरान नागरिकों को असुविधा न हो। उन्होंने शाम के समय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों, सड़क की स्थिति, टूटे-फूटे हिस्सों एवं जर्जर भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। मार्गों पर एंबुलेंस की उपलब्धता एवं उनके निर्धारित स्थान पर मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में गरबा आयोजनों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बड़े गरबा आयोजनों के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया जाए, जहां पर्याप्त जगह और पार्किंग की व्यवस्था हो। उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था के बिना अनुमति नहीं देने तथा सड़क पर वाहनों की पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी त्योहारों को देखते हुए मिठाई, दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की जांच तेज करने को कहा।

उन्होंने होटल एवं अन्य आयोजन स्थलों पर फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं की भी जांच करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading