26.5 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्लाटर हाउस एरिया में छापा, स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी



जबलपुर। शहर के पूर्व क्षेत्र के स्लाटर हाउस एरिए में बने घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। यह चोरी स्मार्ट मीटर से हो रही थी। बिजली अमले ने गली के भीतर घुसकर वहां रहने वाले लोगों के घरों को चैक किया। इसमें मीटरों से छेड़छाड़ सहित बिजली मीटरों से बिजली चोरी के मामले सामान्यतः कई जगहों पर मिले हैं। अमला इन जगहों पर पंचनामा की कार्रवाई कर रहा है।

बिजली विभाग के मुताबिक स्लाटर हाउस में डॉ सेन की गली में अमले ने छापा मारा था। इस जगह पर स्मार्ट मीटरों से बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिली। मौके पर अमले ने पाया कि इन मीटरों में वायर फंसाकर चोरी की जा रही थी। तो वहीं इसमें छेड़छाड़ भी किया गया था। मीटरों तक आने वाले आर्मड केबल से भी बिजली चोरी सामने आई।

बिजली अमले ने कई जगहों पर त्वरित बिल निकालकर उपभोक्ताओं को सौंपा है और आखिरी फैसले के लिए एक माह का समय दिया है। अमले का कहना है कि एक माह के भीतर उपभोक्ता जुर्माना नहीं भरता है तो ये मामले अदालत को सौंप दिए जाएंगे।


– ज्यादातर मामलों में स्मार्ट मीटर को बायपास किया गया है। आर्मड केबल से बिजली चोरी सामने आई है। हम पंचनामा बना रहे हैं। संबंधित लोगों की बिजली काट दी गई है।
आकांक्षा सिंह, जूनियर इंजीनियर

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading