22.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

10 अक्टूबर को रानीताल खेल परिसर में सजेगी रंगोली की छटा



रंगोली महोत्सव की तैयारियां तेज, निगमायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
जबलपुर। विकसित भारत संकल्प सेवा यात्रा के अंतर्गत 10 अक्टूबर 2026 को रानीताल खेल परिसर में भव्य रंगोली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार अधिकारियों के साथ रानीताल पहुंचे और परिसर का निरीक्षण किया।
निगमायुक्त ने आयोजन स्थल की साफ-सफाई, प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव में शामिल होने वाले नागरिकों और प्रतिभागियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि कार्यक्रम व्यवस्थित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने खेल परिसर में आर्चरी और लॉन टेनिस में भी हाथ आजमाया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त व्ही.एन. बाजपेयी, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, संभागीय अधिकारी अनुपम शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, संभागीय यंत्री संदीप पाण्डेय, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सौरभ तिवारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading