22.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इलाहाबाद चौक अब ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’



महापौर की अनुशंसा पर नगर निगम ने किया नामकरण, चौक और पार्क को और आकर्षक बनाने की तैयारी
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अनुशंसा पर नगर निगम ने सिविल लाइन स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने के ऐतिहासिक चौराहे का नामकरण अब ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ कर दिया है। नगर निगम द्वारा चौक पर नामकरण पट्टिका भी स्थापित कर दी गई है।
महापौर ने कहा कि यह पहल राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में की गई है। उन्होंने बताया कि नाम के अनुरूप चौक और आसपास के पार्क को और अधिक आकर्षक एवं सुसज्जित स्वरूप में विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और व्यवस्थित विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
महापौर ने कहा कि चौक का नया नाम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की याद दिलाएगा। यह स्थान केवल शहर की भौगोलिक पहचान तक सीमित न रहकर सामाजिक कर्तव्य और सेवा भावना का केंद्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि ‘सेवा’ और ‘संकल्प’ शब्दों को नाम में शामिल करने का उद्देश्य जनभागीदारी और निस्वार्थ सेवा के महत्व का संदेश देना है। शहर और देश के समग्र विकास में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा महापौर और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में सिविल लाइन स्थित इस चौराहे को पहले ही सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। वर्तमान में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading