22.1 C
Jabalpur
October 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बड़ी खेरमाई मंदिर के पीछे 1 करोड़ की राशि से नाले निर्माण का कार्य प्रारंभ

पूर्व विधानसभा में महापौर ने किया 2 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण
जबलपुर। शहर विकास और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ पूर्व विधानसभा क्षेत्र को करीब 2 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के मुख्य आतित्य में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाला निर्माण, पार्कों के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन तथा एक नवनिर्मित उद्यान का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि खेरमाई वार्ड क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थाई निजात दिलाने के लिए बड़ी खेरमाई मंदिर के पीछे 1 करोड़ की लागत से बनने वाले नाले का भूमिपूजन किया गया। महापौर श्री अन्नू ने बताया कि सिद्ध बाबा वार्ड क्षेत्र में देवतुल्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली की सुविधा देने के उद्देश्य से 30 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक पार्क के सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि महर्षि महेश योगी वार्ड क्षेत्र में वार्ड के पुष्पक नगर में 43 लाख की लागत से विकसित किए गए सुंदर नमो उद्यान का लोकार्पण कर इसे नागरिकों को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जहां क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी, वहीं नागरिकों और बच्चों को टहलने तथा मनोरंजन के लिए स्वच्छ व हरित वातावरण मिलेगा।
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के साथ निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, पार्षद गोवर्धन कश्यप, वर्षा मुकेश बिरहा, अविनाश चमकेल, अंजना मनीष अग्रहरि, विमल राय, अमित राय, शंकर लाल खत्री, महेंद्र जागड़े, विक्की रजक, शशिकांत मिश्रा, जयकांत, विपिन केशरवानी, मोहन केवट, शरद चौधरी, प्रेम, संजय तथा निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सचिन वाजे की लग्जरी लाइफस्टाइल पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने जताई हैरानी, एनआईए से मांगा आय और संपत्ति का ब्यौरा

Newsdesk

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Newsdesk

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सन फार्मा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सांघवी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर की चर्चा*

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading