26.5 C
Jabalpur
October 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस सांसद पर कार्रवाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल-प्रियंका पर साधा निशाना

नई दिल्ली, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले कांग्रेस नेता अपने ही सांसद के मामले में चुप क्यों हैं और उनके खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस से सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। भाजपा नेता योगिता सिंह ने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी सार्वजनिक रूप से महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है लेकिन जब मामला उसके अपने सांसद से जुड़ा हो, तो कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी क्यों साध ली जाती है। भाजपा कांग्रेस नेतृत्व से जानना चाहती है कि उसने अपने सांसद के खिलाफ क्या कदम उठाए हैं। महिलाएं अपने अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

भाजपा नेता संगीता यादव ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और प्रियंका गांधी भी उनके साथ सक्रिय रहती हैं। इसके बावजूद, जेएनयू से जुड़े इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी का रवैया उसके सार्वजनिक बयानों से मेल नहीं खाता। भाजपा नेता चित्रा वाघ ने कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।

उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से इस मामले में अपनी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने प्रियंका गांधी के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का जिक्र करते हुए सवाल किया कि महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली कांग्रेस अपने सांसद के मामले में क्या कदम उठा रही है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस सांसद को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। जब तक इस सांसद का इस्तीफा नहीं होता और पार्टी से नहीं निकाला जाता, तब तक देशभर में भाजपा महिला मोर्चा अपनी आवाज उठाता रहेगा।

अन्य ख़बरें

दुर्गाेत्सव पर्व पर साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन मे ओमती, बेलबाग, कोतवाली, हनुमानताल गोहलपुर के संवेदनशील मार्ग पर किया गया पैदल फ्लैग मार्च

Newsdesk

शारदेय नवरात्र शुरू, संस्कारधानी में माता की भक्ति का उल्लास; मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, बाजारों में रौनक

Newsdesk

सिहोरा में मूक-बधिर महिला की हत्या और लूट का खुलासा, रिश्तेदार महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading