22.6 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तीन दिन से लापता 10 वर्षीय आशीष का सुराग नहीं, खमरिया में चक्काजाम

नहर में डूबे बालक की तलाश में देरी से नाराज क्षेत्रवासियों ने किया प्रदर्शनजबलपुर। खमरिया के पास उमरिया नहर में दोस्तों के साथ नहाने गए 10 वर्षीय आशीष ठाकुर का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने से नाराज क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को खमरिया में चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बालक की तलाश के लिए पनडुब्बी टीम बुलाने की मांग की। सूचना मिलते ही सीएसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाइश दी।
क्षेत्रवासियों का आरोप था कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी बालक का पता नहीं चल पाया है। उनका कहना था कि यदि पनडुब्बी टीम की मदद से तलाश की जाए तो बालक का पता लगाने में सहायता मिल सकती है। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बालक की मां पूजा ठाकुर ने पुलिस की तलाश प्रक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि तीन दिन से बेटे का कोई पता नहीं है और तलाश के प्रयासों से परिवार संतुष्ट नहीं है। वहीं, क्षेत्र के बच्चा यादव ने भी बालक की तलाश में पनडुब्बी टीम की मदद लेने की मांग उठाई।

नहाते समय तेज बहाव में बहा था बालक

जानकारी के अनुसार, पिपरिया निवासी बबलू ठाकुर का 10 वर्षीय बेटा आशीष अपने हमउम्र दोस्तों के साथ उमरिया नहर के पास गया था। दोपहर में नहाते समय पानी का बहाव तेज होने से वह संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी की धार में बह गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और एसडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू की गई। हालांकि, तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजनों और क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है।

अन्य ख़बरें

रिंकु अरविन्द पाल को मिली शिवसेना के ग्रामीण जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

Newsdesk

डॉ. ढाल सिंह बिसेन के राज्यपाल बनने पर सिवनी में हर्ष, भाजपा ने दी बधाई

Newsdesk

जिले में संचालित छात्रावासों का नियमित निरीक्षण, 100 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading