22.6 C
Jabalpur
October 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं: ऋषि सुनक

नई दिल्ली, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सुनक ने उन्हें सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच बढ़ता सहयोग अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है। सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र, आज नई दिल्ली में आपसे मिलकर अच्छा लगा। सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जब मैं प्रधानमंत्री था, तब आपके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा।

आपकी प्रतिबद्धता, कार्यशैली और ऊर्जा हम सभी के लिए एक उदाहरण है।” उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग एक ऐसी दुनिया में महत्वपूर्ण है, जहां अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं। सुनक ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ब्रिटेन और भारत के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सुनक की पोस्ट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “आज ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा।” भारतीय मूल के ऋषि सुनक का जन्म ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में भारतीय मूल के माता-पिता के घर हुआ था। उनके परिवार की जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। सुनक ने वर्ष 2022 से 2024 तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। इससे पहले जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से टेलीफोन पर बातचीत की थी।

इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बर्नहैम को पदभार संभालने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के बाद एक्स पर लिखा था कि दोनों देश प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता भी जताई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा था कि दोनों देश हाल ही में लागू हुए भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते से मिलने वाले व्यापार और निवेश के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा था कि इससे दोनों देशों के लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण को बढ़ावा मिलेगा।

अन्य ख़बरें

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंबोडिया से जुड़े डिजिटल अरेस्ट मामले में 11 साइबर ठग गिरफ्तार

Newsdesk

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत: गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

एलटीसीजी टैक्स पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, बजट की तैयारी शुरू हो चुकी है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading