23.7 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महानगरी एक्सप्रेस में गर्भवती की बिगड़ी तबीयत, रेलवे ने एल्गिन अस्पताल पहुंचाया



नौ माह की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा, रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से मिली तत्काल सहायता
जबलपुर। महानगरी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान नौ माह की गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर महिला को रेलवे एंबुलेंस से रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन अस्पताल) भेजा गया।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस के कोच एस-6 की सीट नंबर 39 पर यात्रा कर रही महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना रेल मदद के माध्यम से मिली थी। इसके बाद रेलवे अस्पताल, रेल सुरक्षा बल, इमरजेंसी मेडिकल रूम और टिकट चेकिंग स्टाफ को तत्काल सूचित कर आवश्यक व्यवस्था की गई।
ट्रेन के जबलपुर पहुंचने पर रेलवे की चिकित्सा कर्मी गुंजन ने महिला के स्वास्थ्य की जांच की। स्थिति को देखते हुए उन्हें यात्रा स्थगित कर चिकित्सकीय देखरेख में जाने की सलाह दी गई। इसके बाद महिला को उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुरक्षित ट्रेन से उतारा गया और रेलवे एंबुलेंस से एल्गिन अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
इस दौरान डिप्टी स्टेशन अधीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी के बीच समन्वय से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित हुई।
महिला के पति संदीप ने रेलवे कर्मचारियों की तत्परता, सहयोग और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। रेलवे की इस त्वरित कार्रवाई से जरूरत के समय यात्रियों की सहायता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता सामने आई।

अन्य ख़बरें

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में 700 से अधिक पंडालों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा समारोहों को किया रोशन

Newsdesk

दशहरा चल समारोह में 20 अक्टूबर को मालवीय चौक पर सजेगा सम्मान मंच

Newsdesk

बीना स्टेशन को बायपास करेंगी कई ट्रेनें, 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा संचालन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading