23.7 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाकोशल कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का समापन, विद्यार्थियों को किया सम्मानित



जबलपुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय में 17 सितंबर से संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में सेवा, सामाजिक समरसता और नागरिक दायित्वों का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नुक्कड़ नाटक दलों का उत्साहवर्धन किया गया।
एक माह तक चले अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में परोपकार, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रहित की भावना विकसित करना था। इसके तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘इन्फ्लुएंसर एक्सचेंज’ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
समारोह में चित्रकला, स्लोगन और पोस्टर निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चित्रकला में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा लक्ष्मी प्रजापति को विशेष सम्मान मिला।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.सी. तिवारी, डॉ. अरुण शुक्ला, जिला नोडल अधिकारी डॉ. मलय वर्मा, संयोजक डॉ. ऋतु रानी, सह-संयोजक डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. विभा निगम, डॉ. शैलप्रभा कोष्टा, डॉ. राजेश श्यामकुंवर, एनसीसी प्रभारी डॉ. मीनाक्षी मेरावी और एनएसएस प्रभारी डॉ. अजय ठाकुर सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन में एनसीसी और एनएसएस इकाइयों ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

अन्य ख़बरें

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में 700 से अधिक पंडालों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा समारोहों को किया रोशन

Newsdesk

दशहरा चल समारोह में 20 अक्टूबर को मालवीय चौक पर सजेगा सम्मान मंच

Newsdesk

बीना स्टेशन को बायपास करेंगी कई ट्रेनें, 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा संचालन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading