32.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में नया खुलासा, आरोपियों ने हमले से पहले मुंबई के पास की थी गोली चलाने की प्रैक्टिस

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना में जांच के दौरान एक और अहम खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने अभिनेता टाइगर की कार पर हमला करने से पहले गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। सूत्रों ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने मुंबई के पास ही एक जगह पर बंदूक से गोली चलाने की प्रैक्टिस की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को उस जगह की जानकारी दी है, जहां उन्होंने बंदूक की जांच करने के लिए फायरिंग की थी। सूत्रों के अनुसार, प्रैक्टिस के दौरान एक आरोपी ने दो गोलियां चलाईं, जबकि दूसरे आरोपी ने एक गोली चलाकर बंदूक की जांच की थी। आरोपी यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि बंदूक ठीक से काम कर रही है या नहीं।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी प्रैक्टिस के दौरान गोली चलाने में सफल रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि अंधेरी के जिस होटल में आरोपी ठहरे हुए थे, वहां कमरे में बंदूक की जांच करते समय मिसफायर भी हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान गोली बेड पर चली थी। हालांकि, इस घटना के बावजूद होटल के किसी कर्मचारी या बाहर मौजूद किसी व्यक्ति को शक नहीं हुआ कि कमरे में गोली चली है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों से पूछताछ में सामने आई जानकारियों के आधार पर मुंबई के पास फायरिंग की प्रैक्टिस वाली जगह और वारदात से पहले की गई तैयारियों की जांच कर रही है।

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हमला हुआ था। शूटरों ने कार के नजदीक से उन पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में पास खड़े टाइगर का ड्राइवर घायल हो गया। साथ ही, एक ऑटो ड्राइवर को भी गोली लगी थी। इस मामले में अब तक तीन शूटरों समेत करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीनों शूटरों की गिरफ्तारी राजस्थान के कोटा से हुई। वहीं, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार किया।

अन्य ख़बरें

तिब्बत भूकंप: 7.0 तीव्रता के झटकों में ढह गए 300 से ज्‍यादा घर, 16 लोगों की मौत, 32 घायल

Newsdesk

80 साल पुराने युद्ध के नतीजे आज के संयुक्त राष्ट्र को तय नहीं कर सकते: भारत

Newsdesk

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से की फोन पर बात, स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का दिया न्योता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading