34.7 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कोविड-19 : फ्रांस में 178 नई मौतें, लगभग 30 हजार हुआ कुल आंकड़ा

पेरिस, 8 मई| फ्रांस में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते 178 नए मौतें देखने को मिलीं, जिसके बाद कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 25 हजार 987 हो गया। वहीं, अस्पतालों में संक्रमण के नए मरीजों के भर्ती होने का आंकड़ा कम है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने इस बात की जानकारी दी।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन में 11 मई से सरकार ने छूट देने की योजना बनाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “पिछले 24 घंटों में गुरुवार को कोरोनावायरस से संबंधित मौतें 0.7 प्रतिशत की दर से हुईं, जो कि बुधवार के 1.1 प्रतिशत और मंगलवार के 1.3 प्रतिशत की तुलना में धीमी गति है।”

मिनिस्ट्री ने आगे कहा, “कोरोनावायरस संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या भी अब घटकर 23,208 हो गई। पहले दिन की तुलना में 775 मामले कम रहे, जो तीन सप्ताह के भीतर नीचे की ओर जाते रुझान हैं।”

अन्य सकारात्मक संकेत में अस्पतालों में दबाव कम हुआ है। 186 मामलों की कमी के साथ इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में अब कुल 2 हजार 961 लोग ही भर्ती हैं।

देश में एक दिन पहले ही 629 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद से कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या 1 लाख 37 हजार 779 हो गई है।

अन्य ख़बरें

भारत ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान, ओआईसी की टिप्पणियों को किया खारिज, देश का अभिन्न अंग बताया

Newsdesk

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading