November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिलहरी में तेज रफ्तार कार ने कावासाकी निंजा बाइक को मारी टक्कर, महिला चालक पर नशे में होने का आरोप; हादसे का वीडियो आया सामने



जबलपुर। बिलहरी क्षेत्र में मिलिट्री डेयरी फार्म गेट के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार लग्जरी कार और स्पोर्ट्स बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी महंगी कावासाकी निंजा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एपीआर कॉलोनी बिलहरी निवासी टेक डेवलपर सोमवार रात करीब 12:30 बजे सदर से अपनी कावासाकी निंजा बाइक क्रमांक KA05KS1879 से घर लौट रहा था। इसी दौरान शारदा मंदिर रोड पर मिलिट्री डेयरी फार्म गेट के पास बिलहरी की ओर से आ रही सफेद रंग की किया कार क्रमांक MP20ZA3781 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंची कार

पीड़ित का आरोप है कि कार तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही थी। कार डिवाइडर पार कर गलत दिशा में पहुंची और सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर जा गिरा।

महिला चालक पर शराब पीने का आरोप

पीड़ित के मुताबिक कार एक युवती चला रही थी। आरोप है कि वह शराब के नशे में थी। कार में एक अन्य युवती और दो युवक भी मौजूद थे। हालांकि, नशे में होने की पुष्टि अभी आधिकारिक जांच से नहीं हुई है।

हादसे में युवक के बाएं हाथ की छोटी उंगली में गंभीर चोट आई है। कोहनी और कमर में भी दर्द हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी राजेश अवस्थी और प्रेमशंकर तिवारी ने भी घटना की जानकारी दी है। पीड़ित ने गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment