November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पिट्ठू बैग में गांजे के चार पैकेट लेकर बस से कर रहा था सफर, 7.158 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार



जबलपुर। क्राइम ब्रांच और बरगी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 58 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी की ओर से बरगी आ रही पवन बस में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सागर ढाबे के पास घेराबंदी कर बस क्रमांक MP 50 ZK 1297 को रोक लिया।

बस की तलाशी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए का युवक मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक बर्मन (23), निवासी प्रेमसागर झंडा चौक, थाना हनुमानताल, जबलपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पिट्ठू बैग और प्लास्टिक की थैली में चार पैकेटों में छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल मात्रा 7 किलो 158 ग्राम निकली।

पुलिस ने गांजा और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, एएसआई सोमनाथ अहिरवार, अनिल पाण्डे सहित प्रधान आरक्षक होमन लाल, अटल जंघेला और आरक्षक राजेश मेहरा, सुधीर कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, राजेश माथरे एवं रंजीत यादव की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment