November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित

भोपाल,  मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्राप्त किया। दरअसल, राज्य से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरूगन राज्यसभा सदस्य थे, लेकिन उन्होंने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसी के चलते राज्यसभा के लिए उपचुनाव हुआ। इसके लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया, जहां केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पार्टी की ओर से नामांकन भरा, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन किया, मगर उस उम्मीदवार का नामांकन निरस्त हो गया। इस तरह चुनाव में सिर्फ एक ही उम्मीदवार रह गए और निर्वाचन कार्यालय ने केंद्रीय मंत्री को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तमाम नेताओं के साथ गुरुवार को विधानसभा परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से केंद्रीय मंत्री पुरी के निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल किया। राज्य में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, इनमें से अब भाजपा का नौ पर कब्जा हो गया है। वहीं, कांग्रेस के पास दो सीटें हैं। भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए केंद्रीय मंत्री पुरी के नाम का ऐलान किए जाने के बाद कांग्रेस हमलावर थी और उसने उन पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे। इतना ही नहीं उनके नामांकन पत्र में जानकारी छुपाने का भी आरोप लगाया था। निर्वाचन कार्यालय ने कांग्रेस की सभी आपत्तियों को निरस्त कर दिया था।

अन्य ख़बरें

यूजीसी के जातिगत भेदभाव विरोधी नियमों की होगी दोबारा समीक्षा, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा

Newsdesk

झारखंड के गिरिडीह में यूको बैंक में भीषण डाका, चार करोड़ का सोना और 10 लाख रुपये नकद लूटे

Newsdesk

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

Leave a Comment