===
शहडोल 04 नवम्बर 2026- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने जिले में संचालित गौशालाओं की समीक्षा करते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को निर्देश दिए कि गौवंश के भोजन आदि व्यवस्था के लिए सरकार से मिलने वाले अनुदान का भुगतान प्रतिमाह संबंधित संस्था को कराना सुनिश्चित करें। जिले में वर्तमान में 20 गौशालाएं क्रियाशील हैं। कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने शेष 14 गौशालाएं जिनके भवन बन गए हैं को क्रियाशील करने के निर्देश दिए तथा गौ संवर्धन बोर्ड में पंजीयन कराकर उन्हें भी अनुदान दिलाने हेतु आवेदन करने के निर्देश उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, एसडीएम जयसिंहनगर सुश्री काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


