November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ऐतिहासिक रानी तालाब को मिला नया स्वरूप, सौंदर्यीकरण से बढ़ी जैतहरी की सुंदरता



नगर परिषद अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता के प्रयासों से विकास की नई पहचान बना जैतहरी, एम.बी. पावर के सहयोग से नवीन घाट, पेवर ब्लॉक और आकर्षक लैंप लाइटिंग का कार्य पूर्ण
जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी में विकास कार्यों को नई गति देने के साथ ही नगर की ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित और सुसज्जित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 एवं 15 के मध्य स्थित ऐतिहासिक रानी तालाब का व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कराया गया है। नगर परिषद जैतहरी द्वारा एम.बी. पावर के सहयोग से कराए गए इस कार्य के बाद रानी तालाब अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आने लगा है।
रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के अंतर्गत नवीन घाट का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही तालाब के चारों ओर पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं तथा आकर्षक डिजाइनर लैंप लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। इन कार्यों से न केवल तालाब की सुंदरता में वृद्धि हुई है, बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी एक नया और व्यवस्थित स्वरूप मिला है। शाम के समय आकर्षक रोशनी से तालाब का दृश्य और भी मनमोहक दिखाई देगा। इससे नगरवासियों को एक बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होगा, जहां वे परिवार के साथ समय बिता सकेंगे।
इस उपलब्धि पर नगर परिषद अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जैतहरी की ऐतिहासिक धरोहर को नए स्वरूप में नगरवासियों को समर्पित करना उनके लिए गर्व और खुशी का विषय है। विकास का अर्थ केवल सड़कों, नालियों और भवनों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक विरासत को संजोना, सार्वजनिक स्थलों को सुंदर बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर नगर तैयार करना भी है।
नगर परिषद अध्यक्ष उमंग अनिल गुप्ता के नेतृत्व और प्रयासों से जैतहरी के गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नगर की सुंदरता, स्वच्छता और व्यवस्थित विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रानी तालाब का सौंदर्यीकरण इसी सोच का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
नगर परिषद की इस पहल से जहां ऐतिहासिक रानी तालाब को नई पहचान मिली है, वहीं नगरवासियों में भी उत्साह का माहौल है। स्थानीय धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने का यह प्रयास जैतहरी को एक सुंदर, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment