*ग्राम में धार्मिक कार्यक्रम होने से बना रहता भाई चारा-विवेक पटेल**वारासिवनी*-जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयराम टोला मंगेझरी में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा की स्थापना की गई।प्रतिमा के पावन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल पहुंचे।जहां विधायक विवेक पटेल ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।वहीं ग्राम में पहुंचते ही विधायक विवेक पटेल का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया।इस दौरान विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि भक्ति की शक्ति से ही मानव प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है।ग्राम में धार्मिक अनुष्ठान होने से समाज में भाई-चारा व आपसी प्रेम बढ़ता है।जब भी मुझसे मंगेझरी की जनता ने कुछ काम मांगा है।मैने उन्हें निराश नहीं किया बल्कि जो मांगा उससे ज्यादा ही ग्राम में कार्य दिया है।जो कुछ निर्माण कार्य जारी है वहीं कुछ निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है।इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष जीतू राजपूत,सरपंच लोकचंद डोंगरे,दीपक भगत,उपेंद्र बिसेन,फूलचंद पटले,राजकुमार चौधरी,प्रवीण पारधी,डोंडूलाल चौहान,भागचंद पटले,हेमराज कुम्भरे,तेजलाल बिसेन,राजू कटरे,लक्ष्मण राउत सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।


