November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हाईवे पर डकैती की साजिश नाकाम, तीन बदमाश गिरफ्तार; अंधेरे में दो फरार



स्कॉर्पियो से 210 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद, ट्रक चालकों को लूटने की थी योजना
जबलपुर। बरगी हाईवे पर खड़े ट्रक और हाईवा से डीजल चोरी करने तथा विरोध करने पर चालकों के साथ लूटपाट और मारपीट की योजना बना रहे पांच बदमाशों में से तीन को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो, करीब 210 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मनकेड़ी में सिंचाई विभाग के पुराने खंडहर में पांच लोग डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एसपी सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो क्रमांक MP 25 BH 1410 से डीजल की कुप्पियां बरामद हुईं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजा अली उर्फ राजा (27), मोहम्मद साहिल (23) और साहिल मंसूरी (18), निवासी रजा चौक हनुमानताल के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के नाम रिजवान उर्फ छोटा पठान और शेरू खान बताए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने 5 और 6 नवंबर की दरम्यानी रात नागपुर-जबलपुर हाईवे पर पांच से छह ट्रकों से डीजल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने छह भरी और चार खाली कुप्पियां, लोहे का सब्बल, दो स्टील पाइप, पेचकस और पाना भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 287, 310(4) और 310(5) के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

दीपावली पर आस्था और परंपरा से जगमगाते हैं शहडोल संभाग सहित अंचल के ऐतिहासिक लक्ष्मी मंदिर

Newsdesk

ग्राम पंचायत खैरी खैरलांजी में न्यू हिंदी क्रिकेट क्लब ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन शामिल हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment