November 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आगजनी से प्रभावित 71 परिवारों को प्रशासन ने पहुंचाई राहत, एक माह का राशन और जरूरी घरेलू सामग्री वितरित



गाजी नगर बस्ती में आग से 15 मकान हुए थे क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ
जबलपुर। गाजी नगर झुग्गी बस्ती में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाई है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देश पर आधारताल एसडीएम मदन रघुवंशी ने प्रभावित 71 परिवारों को एक माह का राशन और दैनिक उपयोग की जरूरी घरेलू सामग्री वितरित की।

राहत सामग्री में दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और मसालों के साथ दैनिक उपयोग के बर्तन तथा पहनने, ओढ़ने और बिछाने के लिए कपड़े भी शामिल हैं। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आगजनी में अपना सामान गंवा चुके परिवारों को तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण गाजी नगर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से बस्ती के 15 मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया था।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं सहायता की व्यवस्था की। प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न और जरूरी घरेलू सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया गया।

अन्य ख़बरें

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

दीपावली पर आस्था और परंपरा से जगमगाते हैं शहडोल संभाग सहित अंचल के ऐतिहासिक लक्ष्मी मंदिर

Newsdesk

ग्राम पंचायत खैरी खैरलांजी में न्यू हिंदी क्रिकेट क्लब ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता समापन शामिल हुए पूर्व केबिनेट मंत्री प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment