November 4, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

‘रामायण’ के फिल्मी संस्करण में राम की भूमिका निभाना चाहते हैं गुरमीत

Mumbai: Actor Gurmeet Choudhary at the 8th edition of Lonely Planet Magazine India Travel Awards 2019, in Mumbai, on May 7, 2019. 

नई दिल्ली, 9 मई| साल 2008 में टीवी पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘रामायण’ में प्रभु राम की भूमिका को निभाने के चलते गुरमीत चौधरी घर-घर में मशहूर हैं। अगर उन्हें मौका दिया जाए, तो वह इस किरदार को दोबारा निभाना चाहेंगे, लेकिन किसी फिल्म के लिए।

दर्शकों ने उन्हें पिछले काफी लंबे समय से किसी पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रम में नहीं देखा है। क्या इस शैली में उनकी अब भी रुचि है? इस पर गुरमीत आईएएनएस को बताते हैं, “अगर मुझे पसंद आए, तो मैं बिल्कुल किसी पौराणिक पृष्ठभूमि पर आधारित कार्यक्रम में काम करना पसंद करूंगा। टीवी पर दर्शकों ने मुझे भगवान राम के किरदार में देखा है, लेकिन मैं वाकई में ‘रामायण’ नामक किसी फिल्म में काम करना चाहता हूं और यह फिल्म दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे यही मेरी चाह है।”

शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह अस्सी के दशक में रामानंद सागर के चर्चित सीरीज ‘रामायण’ में राम की भूमिका को जीवंत करने वाले अभिनेता अरुण गोविल को कॉपी नहीं करना चाहते हैं।

गुरमीत ने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा, “जब मैं बहुत छोटा था, तब मैंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ देखी थी, लेकिन मुझे इसके बारे में बहुत कम याद है। बचपन में मेरे पिता मुझे रामायण की कहानियां सुनाया करते थे, तो मुझे इसकी कहानी पता है। आखिरकार जब मुझे ‘रामायण’ का ऑफर आया, तो मैंने इसे दोबारा करने की बात पर विचार किया। अगर मैं अस्सी के दशक के ‘रामायण’ की बात करूं, तो एक कलाकार के तौर पर अरुण जी ने काफी अच्छा काम किया है। अगर मैं उनके द्वारा निभाए गए राम के किरदार को दोबारा देखता, तो कॉपी होने की संभावना रहती। हर कलाकार को समझना चाहिए कि उसकी अपनी एक शैली होनी चाहिए, तो मैंने अपने हिसाब से अभिनय किया।”

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment