35.6 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कोविड-19 से वैश्विक मौतें 2,70,000 पार : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी

वाशिंगटन, 9 मई| जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार वैश्विक स्तर पर कोविड-19 से हुई मौतों का आंकड़ा 2,70,000 से अधिक हो गया है, जबकि दुनिया भर से मामलों की संख्या 4 मिलियन यानि कि 4 करोड़ के करीब पहुंच गई है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार की सुबह तक वैश्विक मौतों का आंकड़ा 274,898 पहुंच गया था।

वर्तमान में कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की संख्या जिस देश में सबसे ज्यादा है, वो अब भी अमेरिका ही है। यहां अब तक 77,180 लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। इसके बाद दूसरा स्?थान ब्रिटेन का है, जहां 31,316 लोगों की मौत हो चुकी है।

वर्तमान में यूरोप में सबसे ज्यादा मौतें ब्रिटेन में हो रही हैं।

सीएसएसई डेटा के अनुसार 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश की बात करें तो वे इटली (30,201), स्पेन (26,299), फ्रांस (26,233), और ब्राजील (10,017) हैं।

इस बीच, शनिवार को वैश्विक मामलों की संख्या बढ़कर 3,938,064 हो गई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका 1,283,929 मामलों के साथ वैश्विक सूची में शीर्ष पर है। इसके बाद स्पेन (222,857), इटली (217,185), यूके (212,629), रूस (187,859), फ्रांस (176,202), जर्मनी (170,588), ब्राजील (146,894), तुर्की (135,569) और ईरान (104,691) का नंबर आता है।

अन्य ख़बरें

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

Newsdesk

सत्ता के लिए नहीं, ब्रिटेन को बेहतर बनाने के लिए संभाली थी जिम्मेदारी: पीएम कीर स्टार्मर

Newsdesk

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading