November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

मां जो भी बनाती हैं, खास होता है : सिद्धार्थ शुक्ला

Sidharth Shukla: Whatever my mom cooks is special.

मुंबई, 10 मई| अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि उनकी मां जो भी खाना बनाती हैं, वह खास होता है और उनका पसंदीदा होता है। मातृ दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ ने बताया कि क्यों उन्हें मां के हाथ का बना घर का हर खाना पसंद है।

उन्होंने कहा, “मेरी मां द्वारा बनाया गया घर का खाना मेरा हमेशा से पसंदीदा रहा है। यह कुछ सादा सा हो या मसालेदार हो, मेरी मां जो कुछ भी बनाती है वह विशेष है, क्योंकि वह जिस भाव से मेरे लिए इसे बनाती हैं, वह प्यार से भरा होता है। मैं खास तौर पर अपनी कोई पसंदीदा डिश का नाम नहीं बता सकता हूं, क्योंकि उनकी कुकिंग इतनी शानदार है कि वह जो कुछ भी बनाती हैं उसका स्वाद हमेशा अच्छा होता है।”

‘बिग बॉस 13’ के विजेता ने सोशल मीडिया पर मां-बेटे की जोड़ी की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। पोस्ट में सिद्धार्थ ने कहा कि वह उनकी मां ही हैं, जो उन्हें जमीन से जोड़े रखती हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment