35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

गूगल मीट सभी के लिए मुफ्त, जीमेल में आएगा जल्द

Google’s office in New York City. (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 13 मई| गूगल ने अपनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप मीट सभी के लिए पूरी तरह से मुफ्त कर दी है। कोई भी ईमेल एड्रेस के माध्यम से साइनअप कर इसे मीट डॉट गूगल डॉट कॉम से शुरू कर सकता है। जी सूट के वाइस प्रेसिडेंट और जीएम जेवियर सोल्टरो ने कहा कि लोग जल्द ही मीट को सीधे अपने जीमेल अकाउंट में देखेंगे।

उनके अनुसार, मार्च माह में एजुकेशन यूजर्स के लिए सभी जी सूट में मीट की उन्नत सुविधाओं को मुफ्त बनाने के बाद से प्रतिदिन 3 अरब (बिलियन) मिनट की वीडियो मीटिंग की मेजबानी के साथ टेक दिग्गज ने इसके दैनिक उपयोग में 30 गुना की वृद्धि दर्ज की।

सोल्टरो ने कहा, “पिछले महीने तक हर दिन हम लगभग 30 लाख (3 मिलियन) नए यूजर्स को जोड़ रहे थे। यही कारण है कि हम दुनिया भर के अधिक लोगों को पेशकश कर इसका विस्तार कर रहे हैं।”

गूगल मीट का इस्तेमाल बेहद आसानी से किया जा सकता है। सर्व प्रथम ‘स्टार्ट अ मीटिंग’ पर क्लिक करें, ऐसा करते ही एक नई विंडो के साथ एक सुरक्षित मीटिंग शुरू होगी, जिसमें अन्य लोगों को शेयर कर इसमें ज्वाइन कराया जा सकेगा।

मीटिंग कोड के माध्यम से यूजर शेयर की गई मीटिंग में भी आसानी से शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यूजर वीडियो मीटिंग की योजना बनाकर दूसरों को सीधे गूगल कैलेंडर से भी इनवाइट कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading