34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप, एंथनी फौसी को नहीं हटाएंगे : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (आईएएनएस)| व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी को नहीं हटा रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी होगन गिडले ने सोमवार को एक बयान में कहा, “मीडिया में आ रहीं ये खबरें हास्यास्पद हैं।”

उन्होंने कहा, “डॉ. फौसी राष्ट्रपति ट्रंप के विस्वसनीय सलाहकार रहे हैं और बने हुए हैं।”

यह बयान ट्रंप द्वारा रविवार रात एक पोस्ट हैशटैगफायरफौसी रीट्वीट किए जाने के बाद आया है।

1984 से ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शस डिसीज के निदेशक रहे’ फौसी उस समय कंजर्वेटिव की आलोचनाओं का निशाना बन गए जब रविवार को सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि अगर घर पर बने रहने के नियम को और पहले अमल में लाया जाता तो और ज्यादा जिंदगियां बच सकती थीं।

प्रशासन के कोरोनावायरस टास्क फोर्स के एक अहम सदस्य फौसी ने सोमवार को व्हाइट हाउस ब्रीफिंग रूम में पत्रकारों को बताया कि सीएनएन इंटरव्यू के दौरान वह एक अनुमानित सवाल का जवाब दे रहे थे।

वहीं, ट्रंप ने सोमवार को अपने रीट्वीट से पल्ला झाड़ते हुए ब्रीफिंग में कहा कि उन्होंने किसी के ट्वीट को रीट्वीट किया और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading