May 1, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस के कारण 6 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई

CANBERRA, Jan. 6, 2020 (Xinhua) — Australian Prime Minister Scott Morrison (C), Deputy Prime Minister Michael McCormack (L) and Treasurer Josh Frydenberg (R) attend a press conference at the Parliament House in Canberra, Australia, Jan. 6, 2020. The Australian government launched the National Bushfire Recovery Agency which would be funded with an initial two billion Australian dollars (1.38 billion U.S. dollars) on Monday. (Xinhua/Bai Xu)

कैनबरा, 14 मई| ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस महामारी के कारण अप्रैल में लगभग 600,000 ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी, जबकि हजारों बिजनेस बंद हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो (एबीएस) के आंकड़ों से पता चला है कि मार्च और अप्रैल के बीच रोजगार में 594,300 लोगों की नौकरियां समाप्त हुई हैं, जबकि बेरोजगारी दर 5.2 प्रतिशत से बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गई है।

बेरोजगारी दर 4.9 प्रतिशत से बढ़कर 13.7 प्रतिशत हो गई है। बेरोजगारी दर उस श्रमशक्ति को मापने का पैमाना है, जिनके पास रोजगार है, लेकिन उनका उपयोग नहीं हो रहा है।

मार्च और अप्रैल के बीच ऑस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा काम किए गए कुल घंटों में 9.2 फीसदी की गिरावट आई।

लगभग 27 लाख लोग, या 20 प्रतिशत कार्यबल या तो बेरोजगार हो गए या उनके घंटे मार्च और अप्रैल के बीच कम हो गए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कैनबरा में संवाददाताओं से कहा, “यहां लगभग 600,000 लोगों ने नौकरियां गंवाई है। ऐसे हालात में ऑस्ट्रेलियाई लोगों और उनके परिवारों के लिए बहुत ही कठिन समय है।”

ट्रेजरी के अनुसार, मॉरिसन ने ऑस्ट्रेलिया के कोरोनावायरस प्रतिबंधों में जुलाई तक तीन चरणों में ढील देने की योजना की घोषणा की है, और यह भी कि तीसरे चरण तक 850,000 से अधिक नौकरियों को बहाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हमें इन व्यवसायों को फिर से खोलना है, ताकि कर्मचारियों को उनकी नौकरियों में वापस लाया जा सके और इसे सुरक्षित तरीके से किया जा सके ताकि यह कई वर्षों तक टिकाऊ रहे।”

ऑस्ट्रेलिया में गुरुवार तक कोरोनावायरस के 6,989 मामले सामने आए हैं। यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 98 पहुंच गई है।

अन्य ख़बरें

डेनमार्क का सीएचआईपी बना डब्ल्यूएचओ का सहयोगी केंद्र, एचआईवी और टीबी से लड़ाई को मिलेगा बल

Newsdesk

अमेरिका की रक्षा बहस पर हावी है चीन का खतरा

Newsdesk

भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों पर तेजी से आगे बढ़ रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading