May 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

व्यापारियों को परेशान करने के लिए टैक्स बढ़ा रहें हैं नगर निगम : ‘आप’

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस)| आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कहा कि नगर निगम व्यापारियों को परेशान करने के लिए अलग-अलग स्कीमें ला रहा है। उनके टैक्स बढ़ा रहा है। व्यापारियों की स्थिति देखते हुए आम आदमी पार्टी गुरुवार से अलग-अलग बाजारों में जाकर व्यापारी के साथ चर्चा करेगी और एक आंदोलन की शुरूआत करेगी। इसके साथ ही सिग्नेचर कैंपेन की भी शुरूआत की जाएगी। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इसके बाद शुक्रवार से सभी 272 वाडरें के अंदर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तीनों निगमों के अंदर व्यापारी वर्ग को परेशान करने की नई-नई स्कीमें लाई जा रही हैं। सभी तरह के कर बढ़ाए गए हैं। चाहे वह कमर्शियल टैक्स हो, चाहे वह ट्रेड लाइसेंस फीस हो और चाहे वह और कुछ हो। व्यापारी को हर प्रकार से निचोड़ने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है।

सिग्नेचर कैंपेन का जिक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा, कोरोना की विषम परिस्थिति में व्यापारियों के साथ इस तरह का सुलूक बेहद गलत है। आम आदमी पार्टी गुरुवार से अलग-अलग बाजारों में जाकर व्यापारी के साथ चर्चा करेगी और एक आंदोलन की शुरूआत करेगी। तीनों निगमों के अंदर, उत्तर दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिण दिल्ली नगर निगम में हमारे नेता प्रतिपक्ष कल एक-एक बाजार में इस आंदोलन की शुरूआत करेंगे।

भारद्वाज ने कहा कि उत्तर दिल्ली के अंदर चांदनी चौक से, पूर्वी दिल्ली के अंदर गांधीनगर से और दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंदर लाजपत नगर मार्केट से हमारे नेता प्रतिपक्ष इस आंदोलन की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही वे एक सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत करेंगे, जिसके अंदर लाखों व्यापारी निगम के खिलाफ और इस बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद शुक्रवार से सभी 272 वाडरें के अंदर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पार्षद इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

अन्य ख़बरें

राजशाही से लोकतंत्र तक की उड़ान, ऐसे भारत में शामिल हुआ सिक्किम

Newsdesk

बाजार और स्कूल के बीच बना सामुदायिक शौचालय खंडहर में तब्दील, पंचायत की अनदेखी से ग्रामीण परेशान

Newsdesk

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading