23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

अप्रैल में फेसबुक गेमिंग में 238 फीसदी वृद्धि, ट्विच पर सबसे ज्यादा समय गेम खेला गया

Facebook. (File Photo)

सैन फ्रांसिस्को, 17 मई | कोविड-19 महामारी के कारण लागू बंद की वजह से अधिकतर लोग घर पर बैठकर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए अपना समय बिता रहे हैं। अप्रैल (साल-दर-साल) महीने के दौरान फेसबुक गेमिंग के घंटों में 238 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बाद लाइव गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म ट्विच का स्थान आता है, जिसमें गेमिंग के घंटों में 101 फीसदी और यूट्यूब व्यूअरशिप में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। लाइव स्ट्रीमिंग डेटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्ट्रीमएलीमेंट और आर्सेनल की रिपोर्ट में बताया गया है कि गेमिंग में सबसे ज्यादा घंटे किस प्लेटफार्म पर बिताए गए हैं। इसमें सबसे ऊपर ट्विच का नाम आता है, जिसे 1.65 अरब घंटे देखा गया है। वहीं यूट्यूब को 46.1 करोड़ घंटे और फेसबुक गेमिंग को 29.1 करोड़ घंटे (अप्रैल 2019 में सिर्फ 8.6 करोड़ घंटे था) तक देखा गया।

हालांकि सबसे कम बढ़ोतरी माइक्रोसॉफ्ट मिक्सर में देखी गई, जिसके गेमिंग के घंटों में सिर्फ 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

फेसबुक ने व्यक्तिगत विकास के मामले में सबसे महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। इसे अपने स्टैंडअलोन गेमिंग एप को जारी करने और कई सफल सेलिब्रिटी टूर्नामेंट की मेजबानी करने से बहुत लाभ हुआ है।

लाइव-स्ट्रीमिंग सॉफ्टवेयर सेवा स्ट्रीमलैब्स के नए आंकड़ों के मुताबिक, यूट्यूब के 1.1 अरब घंटे और ट्विच के 3.1 अरब घंटे देखे जाने की तुलना में 2020 की पहली तिमाही (यानी जनवरी से मार्च के बीच) फेसबुक गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लगभग 55.4 करोड़ घंटे देखा गया।

फेसबुक ने पिछले महीने एंड्रॉएड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अपना खुद का गेमिंग एप लॉन्च किया था। फेसबुक गेमिंग एप मुफ्त है, बल्कि इस पर लाखों उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन से लाइव गेम देख और स्ट्रीम कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment