September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा, प्रधानमंत्री से करेंगी मुलाकात

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)| चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ तीखे शब्दों के आदान-प्रदान के बाद, मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में प्रधान मंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह पश्चिम बंगाल की कई विकास परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। गौरतलब है कि तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद यह ममता बनर्जी का पहला दिल्ली दौरा है। मंगलवार को पीएम मोदी से होने वाली मुलाकात से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेताओं के साथ होने वाली इन राजनीतिक मुलाकातों के बाद ममता बनर्जी अगले एक-दो दिन में कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने इन मुलाकातों की आधिकारिक पुष्टि की है। तृणमूल कांग्रेस द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी मंगलवार को दिल्ली में दोपहर 2 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करेंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे ममता बनर्जी कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा से मिलेंगी।

कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात करने के उपरांत शाम 4 बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम मुलाकात होनी है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ममता बनर्जी कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी से मुलाकात करेंगी।

ममता बनर्जी अपने पांच दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली पहुंचीं हैं। मंगलवार को होने वाली मुलाकातों के अलावा ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। हालांकि यह मुलाकात मंगलवार को नहीं होगी। साथ ही इस मुलाकात के लिए अभी कोई समय भी तय नहीं किया गया है। कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बातचीत के आधार पर आगे की मुलाकातों का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ‘आपने स्थापित किए सुशासन के नए प्रतिमान’

Newsdesk

पी चिदंबरम समेत पांच कांग्रेस सांसदों ने संसद में यूपीआई के लिए एमडीआर ढांचे का समर्थन किया

Newsdesk

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ओम बिरला और राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading