25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में 2 जून तक लॉकडाउन बढ़ा

काठमांडू, 18 मई | नेपाल में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने कोरोनावायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को अन्य 15 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है। मंत्रिमंडल के एक वरिष्ठ मंत्री ने इस बात की जानकारी दी।

वर्तमान में लागू लॉकडाउन की मियाद सोमवार को खत्म हो रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नेपाली वित्त एवं संचार मंत्री युबराज खतिवडा की रविवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से कहा, “मंत्रिमंडल ने रविवार को लॉकडाउन को 2 जून तक बढ़ाने का निर्णय किया है।”

नेपाल में जारी लॉकडाउन में जमीन और हवाई यात्रा निलंबित है। अधिकांश व्यवसायों व उद्योगों और आवश्यक लोगों को छोड़कर लोग सीमा पार आवाजाही न कर सके इसके लिए सीमाओं को बंद किया गया है।

नेपाल की सरकार ने लॉकडाउन का विस्तार ऐसे समय में किया है, जब एक दिन पहले ही रविवार को यहां कोविड-19 संक्रमण के कारण दूसरी मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इससे पहले जानकारी देते हुए कहा था, “दक्षिण-पश्चिमी बांके जिले के एक 25 वर्षीय व्यक्ति की रविवार सुबह मृत्यु हो गई। वह कोरोनावायरस से ग्रस्त था। देश में महामारी से पहले मौत शनिवार को हुई थी। एक 29 वर्षीय कोविड-19 संक्रमित महिला ने यहां दम तोड़ा था।”

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार, देश में रविवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के 295 मामले सामने आए हैं और पिछले 10 दिनों में इनकी संख्या तीन गुना बढ़ी है।

अन्य ख़बरें

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने ‘दोस्त’ नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

Newsdesk

ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव: दूसरे दौर में लूला ने हासिल की जीत

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading