24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

उप्र में नवाजुद्दीन को घर में परिवार के साथ किया गया क्वारंटाइन

Actor Nawazuddin Siddiqui. (File Photo)

मुजफ्फरनगर, 18 मई | बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुंबई से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना में स्थित अपने घर पर पहुंच चुके हैं और उन्हें उनके परिवार के साथ 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर दिया गया है। अभिनेता व उनके परिवार के सदस्यों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

महाराष्ट्र सरकार से अनुमति पत्र लेने के बाद नवाजुद्दीन 15 मई को अपने घर पहुंचे हैं। यहां उन्हें अपने परिवार संग 25 मई तक क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है।

मुंबई से बुढ़ाना नवाज अपनी खुद की गाड़ी से आए और इस सफर में उनके साथ उनकर मां, भाभी और भाई भी मौजूद रहे।

अभिनेता ने पत्रकारों को बताया कि अपने इस सफर के दौरान वह सड़क पर 25 जगह मेडिकल स्क्रीनिंग में से होकर गुजरे हैं।

बुढ़ाना पुलिस सर्कल के स्टेशन हाउस अफसर (एसएसओ) कुशलपाल सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अभिनेता के घर का दौरा किया और उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने को कहा।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading