November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

वर्चुअल रीयूनियन करेंगे ‘शरारत’ के कलाकार

‘Shararat’ cast to have a virtual reunion.

मुंबई, 18 मई| करणवीर बोहरा, श्रुति सेठ और सिंपल कौल सहित लोकप्रिय टीवी शो ‘शरारत- थोड़ा जादू, थोड़ी नजाकत’ के कलाकारों ने लॉकडाउन के दौरान अपने प्रशंसकों को एक वर्चुअल रीयूनियन से आश्चर्यचकित करने का फैसला किया है।

कास्ट के सदस्य मंगलवार को फेसबुक पर लाइव होंगे।

इस बारे में अपडेट देते हुए करणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “हैशटैगशरारत गैंग कल 19 मई को शाम सात बजे फेसबुक फैन पेज, करणवीरबोहराऑफिशियल पेज पर लाइव आ रहे हैं। लॉग इन करें और हमारे शरारत मूमेंट्स को शेयर करें।”

यह शो स्टारप्लस चैनल पर साल 2003-2007 तक प्रसारित हुआ था।

इसमें फरीदा जलाल, अदिति मलिक, पूनम नरुला, हर्ष वशिष्ठ और शोमा आनंद भी शामिल थे।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment